छत्तीसगढ़: रायगढ़ के 175 आंगनवाड़ी में शौचालय नहीं, 770 में भवन नहीं
रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ बनने के 25 साल बाद भी रायगढ़ जिले के 175 आंगनवाड़ी केन्द्रों में शौचालय नहीं है. इतना ही नहीं 770 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनविहीन हैं. यह सरकारी आंकड़ा है.
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा में 818 आंगनवाड़ी संचालित हैं जिनमें से 182 भवनविहीन हैं, 182 में नल नहीं है तथा 60 में शौचालय नहीं है.
खरसिया विधानसभा में 671 आंगनवाड़ी संचालित हैं जिनमें से 169 भवनविहीन हैं, 169 में नल नहीं है तथा 41 में शौचालय नहीं है.
लैलूंगा विधानसभा में 794 आंगनवाड़ी संचालित हैं जिनमें से 205 भवनविहीन हैं, 205 में नल नहीं है तथा 49 में शौचालय नहीं है.
इसी तरह से रायगढ़ विधानसभा में 426 आंगनवाड़ी संचालित हैं जिनमें से 142 भवनविहीन हैं, 214 में नल नहीं है तथा 25 में शौचालय नहीं है.
कुल मिलाकर रायगढ़ जिले में 2709 आंगनवाड़ी संचालित हैं जिनमें से 770 भवनविहीन हैं, 770 में नल नहीं है तथा 6175 में शौचालय नहीं है.