रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: जगदलपुर जेल से भागा कैदी

C

CG Khabar

27 मार्च 2026, 02:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

जगदलपुर जेल
जगदलपुर जेल

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले जगदलपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक शातिर कैदी बुधवार शाम फिल्मी अंदाज में फरार हो गया. चोरी के आरोप में बंद पूर्व सीएएफ जवान महेंद्र दीवान (32) ने एक बार फिर पुलिस और जेल प्रशासन की सतर्कता की पोल खोल दी है. 


ताज्जुब की बात यह है कि यह कैदी पहले भी तीन बार अलग-अलग जगहों से भागने में कामयाब रहा है.

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7 बजे जब जेल के पहरेदार अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी महेंद्र ने अपनी सोची-समझी साजिश को अंजाम दिया. 


उसने पुरुष बैरक से निकलकर महिला बैरक की तरफ रुख किया, जहां की दीवारें अपेक्षाकृत छोटी हैं. अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह दीवार फांदकर पास के घने जंगलों में ओझल हो गया. 

हालांकि कुछ कैदियों ने उसे भागते देख शोर भी मचाया, लेकिन जब तक सुरक्षाकर्मी सक्रिय होते, महेंद्र उनकी पहुंच से बाहर हो चुका था.


महेंद्र का पुराना रिकॉर्ड बेहद चौंकाने वाला है. इससे पहले वह दंतेवाड़ा और कांकेर जेल की सुरक्षा भेद चुका है, साथ ही एक बार इलाज के दौरान मेकाज अस्पताल से भी चकमा देकर भाग निकला था. 


बार-बार भागने की इसी प्रवृत्ति के कारण जेल प्रबंधन उसे रायपुर की हाई-सिक्योरिटी जेल भेजने की तैयारी कर रहा था, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी होने से पहले ही उसने इस चौथी फरारी को अंजाम दे दिया. सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जिले भर में नाकेबंदी कर टीमें रवाना कर दी गई हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

2 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

2 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

3 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

4 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

4 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP