सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में देश के पहले 'बी कॉरिडोर' की तैयारी

C

CG Khabar

14 मार्च 2026, 01:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

NHAI
NHAI

रायपुर । संवाददाता: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजमार्गों पर सस्टेनेबिलिटी और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल करते हुए 'बी कॉरिडोर' (मधुमक्खी गलियारा) विकसित करने का निर्णय लिया है. छत्तीसगढ़ में इस परियोजना की शुरुआत NH-53 के आरंग-सरायपाली खंड से होगी, जो राज्य का पहला ऐसा कॉरिडोर बनेगा. 


इस पहल का मुख्य उद्देश्य राजमार्गों के किनारे मधुमक्खियों का संरक्षण करना और पर्यावरण को बेहतर बनाना है. इस परियोजना के तहत सड़क के किनारे करंज, महुआ, पलाश, बॉटलब्रश और जामुन जैसे स्वदेशी फूलों वाले पेड़ लगाए जाएंगे, ताकि साल भर मधुमक्खियों को पराग और अमृत मिलता रहे.

विज्ञापन


NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल के अनुसार, प्राधिकरण का लक्ष्य केवल सड़कें बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें पर्यावरण के अनुकूल बनाना भी है. रायपुर कार्यालय ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और जल्द ही धमतरी, अभनपुर और बिलासपुर संभाग के अधिकारी विस्तृत योजना को अंतिम रूप देंगे. 


आरंग-सरायपाली के बाद अगले चरण में रायपुर-धमतरी (NH-30) और कटघोरा-पथरापाली (NH-130) पर भी ऐसे ही गलियारे बनाए जाएंगे. 


इससे न केवल पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में परागण बढ़ने से खेती और बागवानी की पैदावार में भी सुधार होगा. 


इसके अलावा, एनएचएआई ने 2026-27 की 'ग्रीन हाईवे' रणनीति के तहत देश भर में 40 लाख और छत्तीसगढ़ में 2 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जिसमें राज्य के तीन प्रमुख बी कॉरिडोर शामिल होंगे. 


हालांकि, रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे और रायपुर-दुर्ग बाईपास जैसे कुछ बड़े प्रोजेक्ट वर्तमान में अपनी समय सीमा से लगभग छह महीने पीछे चल रहे हैं, जिन्हें जून और सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

3 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

4 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP