गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ पुलिस में 8637 पद रिक्त, कानून-व्यवस्था कौन संभालेगा ?

C

CG Khabar

19 मार्च 2026, 02:57 AM 3 मिनट में पढ़ें 18

छत्तीसगढ़ पुलिस
छत्तीसगढ़ पुलिस

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग का हाल-बेहाल है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में कुल 8637 पद रिक्त हैं. छत्तीसगढ़ में रेल को मिलाकर 34 जिलों में निरीक्षक के 112 पद रिक्त हैं. इसी तरह से उप निरीक्षक के 1036 पद रिक्त हैं. सहायक उप निरीक्षक के 552 पद रिक्त हैं. इसी तरह से प्रधान आरक्षक के 1169 तथा आरक्षक के 5768 पद रिक्त हैं. 


सबसे बुरा हाल खुद राजधानी रायपुर का है. वहां सबसे ज्यादा 634 पद रिक्त हैं. उप निरीक्षक के 76, सहायक उप निरीक्षक के 4, प्रधान आरक्षक के 36 तथा आरक्षक के 518 पद रिक्त हैं.

विज्ञापन


वैसे देखा जाये तो छत्तीसगढ़ में पुलिस के सबसे ज्यादा पद नक्सल प्रभावित बीजापुर में रिक्त पड़े हैं. वहां, निरीक्षक के 12, उप निरीक्षक के 69, सहायक उप निरीक्षक के 97, प्रधान आरक्षक के 262 तथा आरक्षक के 202 पद रिक्त पड़े हैं. बीजापुर में कुल 642 पद रिक्त पड़े हैं.


बीजापुर की ही तरह जहां पुलिस की सबसे ज्यादा जरूरत है, जगदलपुर में भी कुल 508 पद रिक्त पड़े हैं. जगदलपुर में निरीक्षक के 11, उप निरीक्षक के 89, सहायक उप निरीक्षक के 18, प्रधान आरक्षक के 145 तथा आरक्षक के 245 पद रिक्त पड़े हैं.


कोंडागांव में भी पुलिस के कुल 434 पद रिक्त पड़े हैं. निरीक्षक के 2, उप निरीक्षक के 32, सहायक उप निरीक्षक के 32, प्रधान आरक्षक के 49 तथा आरक्षक के 319 पद रिक्त पड़े हैं. बता दें कि बीजापुर, जगदलपुर तथा कोंडागांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं वहां पर कायदे से पुलिस विभाग में कोई भी पद रिक्त नहीं रहना चाहिये. हमारे देश में पुलिस की उपस्थिति मात्र से जनता में कान्फिडेंस बढ़ जाता है.


दुर्ग जिला में पुलिस के कुल472 पद रिक्त हैं. जिसमें से निरीक्षक के 9, उप निरीक्षक के 80, सहायक उप निरीक्षक के शून्य, प्रधान आरक्षक के 59 तथा आरक्षक के 324 पद रिक्त पड़े हुये हैं.


न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस के कुल 368 पद रिक्त हैं. निरीक्षक के 2, उप निरीक्षक के 52, सहायक उप निरीक्षक के 15, प्रधान आरक्षक के 39 तथा आरक्षक के 260 पद रिक्त हैं.


जब छत्तीसगढ़ में प्रधान आरक्षक के रिक्त पद हजार से ऊपर तथा आरक्षक के रिक्त पद 5 हजार के ज्यादा है तो राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसे ठीक हो सकती है. खुद सरकारी आंकड़ों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में बालिकाओं तथा महिलाओं के गुमशुदी, अपहरण तथा बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले साल-दर-साल बढ़ रहें हैं.


जाहिर है कि पुलिस की कमी अपराधियों के मनोबल को बढ़ाती है क्योंकि काम करने वालों की संख्या कम होने के कारण पुलिस का हस्तक्षेप जाहिरा तौर पर कम हो जाता है.


इतना ही नहीं राजधानी रायपुर में बलात्कार, हत्या तथा बलवा के मामले ऐसे हैं कि सुनकर ही डर लगने लगता है. क्या बिना पुलिस के राज्य की कल्पना की जा सकती है? यदि नहीं तो इन रिक्त पदों को भरने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार तथा पुलिस विभाग को तुरंत एक्शन में आ जाना चाहिये.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

5 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

5 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

6 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

1 सप्ताह पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

1 सप्ताह पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP