छत्तीसगढ़: आत्मसमर्पित 94 नक्सलियों में से केवल 2 को इनामी राशि मिली
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत साल 2023-24 से 9 फरवरी 2026 तक कुल 1496 ईनामी नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है. अब तक घोषित ईनाम की राशि में से 5 लाख रुपयों का भुगतान किया जा चुका है जबकि 4 करोड़ 25 लाख रुपये का ईनामी राशि का भुगतान प्रक्रियाधीन है. यह आंकड़ा उन नक्सलियों का है जिन पर ईनाम घोषित था.
नक्सल नीति पर तमाम सरकारी दावों का जमीनी हकीकत यह है कि अब तक 92 आत्मसमर्पित नक्सलियों को ईनाम की राशि का भुगतान नहीं किया गया है. यह बकाया 1 अप्रैल 2023 से बाकी है.
जिन दो नक्सलियों को ईनाम की राशि का भुगतान किया जा चुका है उनके नाम हैं भीमा माड़वी, बीजापुर 2 लाख रुपये. यह भुगतान 4 अक्टूबर 2024 को किया गया है.
दूसरा नाम है कोसा उर्फ मासा उर्फ बुधरा माड़वी, सुकमा को 3 लाख रुपयों को भुगतान किया जा चुका है. यह भुगतान 12 अगस्त 2025 को किया गया है.
इसके बाद ईनाम की राशि का भुगतान किया आत्मसमर्पित नक्सली को नहीं किया गया है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक 92 आत्मसमर्पित नक्सलियों का भुगतान करना बाकी है.
इनमें से 1 अप्रैल 2023 से 31 जनवरी 2024 के बीच आत्मसमर्पण करने वाले 5 नक्सलियों का भुगतान बाकी है.
इसी तरह से 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2025 के बीच आत्मसमर्पण करने वाले 25 नक्सलियों का भुगतान बाकी है.
1 अप्रैल 2025 से 9 फरवरी 2026 के बीच आत्मसमर्पण करने वाले 62 नक्सलियों का भुगतान बाकी है.
यह आंकड़ा सरकार के गृह विभाग द्वारा पेश किया गया है. Symbolic Photo