सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: बलरामपुर में भी हो रही अफीम की खेती

C

CG Khabar

10 मार्च 2026, 01:28 PM 3 मिनट में पढ़ें 16

अफीम की खेती- बलरामपुर
अफीम की खेती- बलरामपुर

बलरामपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अफीम की खेती का भंडाफोड़ होने के बाद अब बलरामपुर जिले से भी ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी (सरनाटोली) में लगभग 5 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से अफीम उगाई जा रही थी. घने जंगलों के मुहाने पर की जा रही इस खेती की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मौके पर दबिश दी, जहां फसल पूरी तरह तैयार पाई गई. 


पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सूखे डोडे बरामद किए हैं, जिनमें से अफीम निकालने के लिए पहले ही चीरे लगाए जा चुके थे.

विज्ञापन


इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को लेकर राज्य की विष्णुदेव साय सरकार और गृहमंत्री विजय शर्मा पर सीधा हमला बोला है. बघेल का आरोप है कि प्रदेश में सूखे नशे का यह कारोबार सुनियोजित तरीके से सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है. 


उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि दुर्ग मामले की तरह यहां भी भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता दिख रही है. बघेल के अनुसार, स्थानीय सरपंच ने जनवरी में ही पुलिस को इसकी जानकारी दे दी थी, लेकिन कार्रवाई में देरी सरकार की मिलीभगत की ओर इशारा करती है. उन्होंने गृहमंत्री से नैतिकता के नाते इस्तीफे की मांग की है.


जांच में यह बात सामने आई है कि इस अवैध कारोबार के तार पड़ोसी राज्य झारखंड से जुड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि झारखंड के कुछ लोगों ने जशपुर के एक पूर्व सरपंच और भाजपा नेता के माध्यम से स्थानीय किसानों से संपर्क साधा था. 


ग्रामीणों को झांसा दिया गया कि खेतों में औषधि और फूलों की खेती की जाएगी, जिसके बाद जमीन को लीज पर लिया गया. स्थानीय लोग इस बात से अनजान थे कि फूलों की आड़ में अफीम का काला खेल चल रहा है. पुलिस ने फिलहाल झारखंड के रहने वाले 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जो खेतों के पास झोपड़ी बनाकर फसल की निगरानी कर रहे थे.


बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा और एसपी वैभव बैंकर ने घटनास्थल का मुआयना किया. 


पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए डोडों और खड़ी फसल की स्थिति को देखकर यह स्पष्ट है कि बड़े पैमाने पर अफीम निकाली जा चुकी है. प्रशासन अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध उत्पाद की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी और इस रैकेट के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

2 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

3 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

4 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

4 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

4 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP