रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

सरकारी अस्पतालों में रोबोट के जरिए हो ऑपरेशन- बृजमोहन अग्रवाल

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 01:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने और मरीजों को लंबी वेटिंग लिस्ट से निजात दिलाने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बड़ी पहल की है. वरिष्ठ भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर प्रदेश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों और शासकीय अस्पतालों में 'रोबोटिक सर्जरी सिस्टम' शुरू करने की मांग की है. 


सांसद का तर्क है कि इस तकनीक के आने से न केवल ऑपरेशन की सटीकता बढ़ेगी, बल्कि गरीबों को निजी अस्पतालों के महंगे खर्च से भी राहत मिलेगी.

विज्ञापन


सांसद अग्रवाल ने पत्र में प्रदेश की जमीनी हकीकत का हवाला देते हुए कहा कि आज भी छत्तीसगढ़ की एक बड़ी आबादी, जिसमें किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवार शामिल हैं, पूरी तरह सरकारी अस्पतालों पर निर्भर है. 


उन्होंने चिंता जताई कि संसाधनों की कमी और मैन्युअल सर्जरी में लगने वाले अधिक समय के कारण मरीजों को ऑपरेशन के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है. 


कई बार यह देरी मरीज की स्थिति को और अधिक गंभीर बना देती है, जिससे मजबूरन उन्हें अपनी संपत्ति या गहने गिरवी रखकर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है.


रोबोटिक तकनीक के फायदों को गिनाते हुए सांसद ने सुझाव दिया कि रायपुर के मेकाहारा (MGM) और डीकेएस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में यह सिस्टम स्थापित किया जाना चाहिए. 


उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी से जटिल ऑपरेशन कम समय में और बेहद सूक्ष्म तरीके से किए जा सकते हैं. 


इससे संक्रमण का खतरा कम होता है, मरीज को अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल जाती है और एक ही दिन में अधिक सर्जरी होने से वेटिंग लिस्ट भी तेजी से खत्म होगी. 


इसके अतिरिक्त, राज्य के मेडिकल छात्रों को भी इस आधुनिक तकनीक को सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

2 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

3 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

6 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP