शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ नया कानून लागू, राज्यपाल ने दी मंजूरी

C

CG Khabar

08 अप्रै. 2026, 02:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 8

राज्यपाल रमन डेका
राज्यपाल रमन डेका

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार का नया सख्त कानून 7 अप्रैल से प्रभावी हो गया है. राज्यपाल रमेन डेका की मंजूरी मिलने के बाद इस कानून ने अब कानूनी रूप ले लिया है. 


इस नए अधिनियम के तहत राज्य में बलपूर्वक, धोखाधड़ी, दबाव या किसी भी प्रकार के प्रलोभन के जरिए धर्म परिवर्तन को पूरी तरह से अवैध घोषित कर दिया गया है. 'प्रलोभन' की श्रेणी में अब नकद लाभ, नौकरी, मुफ्त शिक्षा और बेहतर जीवनशैली का वादा भी शामिल किया गया है.

विज्ञापन


नए कानून में सजा के प्रावधान बेहद कड़े रखे गए हैं. सामान्य अवैध धर्मांतरण के मामलों में 7 से 10 साल की कैद और 5 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है, जबकि नाबालिगों, महिलाओं या एससी-एसटी/ओबीसी समुदाय के लोगों के धर्मांतरण पर 10 से 20 साल की जेल और 10 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है. 


सामूहिक धर्मांतरण के दोषियों को 10 साल से लेकर आजीवन कारावास और न्यूनतम 25 लाख रुपये के जुर्माने की सजा भुगतनी होगी. 


इसके साथ ही, अब स्वेच्छा से धर्म बदलने वालों को भी जिला मजिस्ट्रेट को पहले सूचित करना होगा और प्रस्तावित धर्मांतरण का विवरण 30 दिनों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा. 


अंतरधार्मिक विवाह करने वालों को भी 60 दिन पहले सूचना देनी होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विवाह केवल धर्मांतरण का जरिया तो नहीं है. 


विशेष बात यह है कि अपने पूर्वजों के धर्म में वापस लौटने को इस कानून के तहत धर्मांतरण नहीं माना जाएगा. मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालतों का गठन किया जाएगा और निर्दोष होने का प्रमाण देने की जिम्मेदारी धर्मांतरण कराने वाले व्यक्ति पर होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

एक दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

एक दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

4 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP