सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ मेडिकल घोटाला में ED ने 80 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 01:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

ED
ED

रायपुर । संवाददाता: प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) में हुए कथित चिकित्सा उपकरण और रीजेंट आपूर्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी के रायपुर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत लगभग 80.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. 


13 मार्च 2026 को की गई इस कार्रवाई के साथ ही इस पूरे मामले में अब तक कुर्क और जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 123 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विज्ञापन


यह जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें मेसर्स मोकिश कॉर्पोरेशन और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों पर टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप है. 


जांच में सामने आया कि मोकिश कॉर्पोरेशन के पार्टनर शशांक चोपड़ा ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर मिलीभगत की और ऊंचे दामों पर उपकरणों की आपूर्ति कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया. 


ईडी के अनुसार, इस अवैध कमाई को फर्जी सर्विस एग्रीमेंट और विभिन्न कंपनियों के माध्यम से ठिकाने लगाया गया था. 


कुर्क की गई संपत्तियों में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र स्थित आवासीय प्लॉट, फ्लैट और फैक्ट्रियां शामिल हैं. इससे पहले जनवरी 2026 में छापेमारी के दौरान पोर्श और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों सहित 43 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी, जबकि मुख्य आरोपी शशांक चोपड़ा को 19 जनवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

2 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

2 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

3 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

4 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

4 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP