गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद

C

CG Khabar

09 मार्च 2026, 10:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

 लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम
लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जहाँ भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित घोषित किया गया है. सोमवार को दोनों महिला नेताओं ने विधानसभा भवन पहुंचकर अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया. 


इस ऐतिहासिक मौके पर दलीय सीमाओं से परे एक सौहार्दपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब दोनों सांसदों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता वहां मौजूद रहे और नवनिर्वाचित सदस्यों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन


निर्वाचन के पश्चात लक्ष्मी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उच्च सदन में वे छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं और विकास की जरूरतों को प्रखरता से उठाएंगी. 


भाजपा खेमे में इस जीत को लेकर भारी उत्साह है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उपमुख्यमंत्रियों अरुण साव व विजय शर्मा ने इसे जमीनी कार्यकर्ताओं और नारी शक्ति का सम्मान बताया है. वहीं डॉ. सरोज पाण्डेय और लता उसेण्डी जैसी वरिष्ठ नेत्रियों ने इसे प्रदेश के महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर करार दिया है.


यह पहला अवसर है जब प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों ने राज्यसभा के लिए महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. 


गौरतलब है कि लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, दोनों ने ही 2023 के विधानसभा चुनाव में दावेदारी पेश की थी, लेकिन तब उन्हें मौका नहीं मिल पाया था. अब राज्यसभा भेजकर पार्टियों ने उनके राजनीतिक अनुभव और समर्पण को बड़ा सम्मान दिया है. 


फूलोदेवी नेताम जहाँ बस्तर का बड़ा चेहरा हैं और दूसरी बार सदन जा रही हैं, वहीं लक्ष्मी वर्मा रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं. 


इन नियुक्तियों के साथ ही अब राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की पांच में से तीन सीटों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा, जो राज्य के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

3 घंटे पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

एक दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP