मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

कोरिया: पानी में फ्लोरोसिस से बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव

C

CG Khabar

24 मार्च 2026, 02:24 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

नल-जल
नल-जल

बैकुंठपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर ब्लॉक स्थित दूरस्थ गांव कांठियापारा में पीने के पानी का संकट अब एक गंभीर स्वास्थ्य त्रासदी का रूप ले चुका है. यहाँ के भूजल में फ्लोराइड और आर्सेनिक की मात्रा सामान्य से कहीं अधिक होने के कारण ग्रामीण कई तरह की शारीरिक बीमारियों से जूझ रहे हैं. 


दूषित पानी के निरंतर सेवन से बच्चों के दांत काले और खराब हो रहे हैं, वहीं बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द और रीढ़ की हड्डी झुकने जैसी गंभीर समस्याएं (स्केलेटल फ्लोरोसिस) देखी जा रही हैं.

विज्ञापन


ग्रामीण मिथिलेश और ओमप्रकाश ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि गांव में स्वच्छ पानी की भारी किल्लत है. फ्लोराइड युक्त पानी पीने से बुजुर्गों की पीठ झुक गई है और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है. 


ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में शुद्ध पानी के लिए फ्लोराइड रिमूवल प्लांट लगाए गए थे, लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में वे लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे लोग फिर से असुरक्षित स्रोतों पर निर्भर होने को मजबूर हैं.


इस मामले पर पीएचई (PHE) कोरिया के कार्यपालन अभियंता मनोज ठाकुर ने स्वीकार किया कि गांव में पानी की गुणवत्ता की समस्या बनी हुई है. उन्होंने बताया कि पुराने प्लांट संचालन और रखरखाव की कमी के कारण बंद हैं. 


राहत की बात यह है कि कांठियापारा को अब 'जल जीवन मिशन' के तहत 'ग्रुप वाटर सप्लाई स्कीम' में शामिल कर लिया गया है. 


वर्तमान में यह परियोजना निविदा (टेंडर) प्रक्रिया में है. विभाग का दावा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को स्थाई रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. हालांकि, जब तक यह योजना जमीन पर नहीं उतरती, तब तक ग्रामीणों को इस जहरीले पानी और इससे होने वाली बीमारियों के साये में ही जीने को मजबूर होना पड़ेगा. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

4 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

5 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP