सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: जशपुर में स्त्रीरोग विशेषज्ञों के सबसे ज्यादा पद रिक्त

C

CG Khabar

12 मार्च 2026, 05:18 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

डॉक्टर
डॉक्टर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में देश में अव्वल है परन्तु विडंबना है कि यहां के सरकारी अस्पतालों में स्त्रीरोग विशेषज्ञों के 214 पद रिक्त पड़े हैं. यदि राज्य में स्त्रीरोग विशेषज्ञों के इतने ज्यादा पद रिक्त हैं तो सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की जांच तथा ईलाज कौन करता है.


छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में बेमेतरा, बीजापुर और जशपुर जिलों में सबसे ज्यादा स्त्रीरोग विशेषज्ञ के पद रिक्त है. इन तीनों जिलों में हर एक में 11-11 स्त्रीरोग विशेषज्ञों के पद रिक्त हैं.

विज्ञापन


इसके बाद जगदलपुर और कांकेर जिलों का नंबर आता जहां 10-10 स्त्रीरोग विशेषज्ञ के पद रिक्त पड़े हैं.


इसके बाद बालोद, कोंडागांव, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर जिले में 9-9 स्त्रीरोग विशेषज्ञों के पद खाली है.


वहीं, राजनांदगांव, दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर चांपा जिले में 8-8 स्त्रीरोग विशेषज्ञों के पद रिक्त पड़े हैं.


छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में एक मात्र बिलासपुर ही ऐसा जिला है जहां स्त्रीरोग विशेषज्ञ का कोई पद रिक्त नहीं है.


सबसे हैरत की बात यह है कि दूरदराज के जिले जशपुर, बीजापुर, सरगुजा, कांकेर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर में स्त्रीरोग विशेषज्ञों के पद रिक्त पड़े हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

2 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

3 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

3 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

4 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

4 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP