रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

HC: चुनाव कार्य में तैनात अधिकारियों का बिना अनुमति तबादला अवैध

C

CG Khabar

06 अप्रै. 2026, 08:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला भारतीय निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की पीठ ने कहा कि ऐसा करना जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13CC का उल्लंघन है और इसे मनमाना माना जाएगा.


यह मामला जनपद पंचायत बेरला में पदस्थ रहे शिशिर कुमार शर्मा के स्थानांतरण से जुड़ा है. उन्हें अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया था और वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लगे थे. 

विज्ञापन


इसी दौरान उनका तबादला जिला पंचायत बेमेतरा कर दिया गया, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. एकल पीठ ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए तबादला रद्द कर दिया था, जिसके खिलाफ दीप्ति मंडावी ने डिवीजन बेंच में अपील दायर की थी.


हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना बुनियादी ढांचे का हिस्सा है. 


अदालत ने स्पष्ट किया कि जब कोई कर्मचारी चुनाव संबंधी कार्य में तैनात होता है, तो वह प्रतिनियुक्ति पर माना जाता है और सीधे निर्वाचन आयोग के नियंत्रण में होता है. 


कोर्ट ने अपीलकर्ता की उस दलील को भी खारिज कर दिया कि तबादला आदेश पहले ही लागू हो चुका है और नए अधिकारी ने कार्यभार संभाल लिया है. 


पीठ ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि कोई आदेश कानून के उल्लंघन में पारित किया गया है, तो वह केवल इसलिए वैध नहीं हो जाता कि उस पर अमल किया जा चुका है. अदालत ने एकल पीठ के निर्णय को सही ठहराते हुए अपील को खारिज कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

3 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

3 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

6 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP