मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ HC: राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों की मरम्मत समय पर पूरी करने के निर्देश

C

CG Khabar

23 मार्च 2026, 02:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को प्रदेश में जारी सड़क निर्माण और रखरखाव के कार्यों को समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है. जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने साफ किया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए इन कार्यों की निरंतर निगरानी जरूरी है.


सड़क सुधार की दिशा में लोक निर्माण विभाग के उप सचिव ने 18 मार्च 2026 को हलफनामा दायर कर बताया कि बिलासपुर के पेंड्रीडीह चौक से नेहरू चौक तक की सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹40.79 करोड़ आवंटित किए गए हैं. 

विज्ञापन


इसके अलावा सीपत से बलौदा मार्ग के लिए न्यूनतम निविदाकार का चयन हो चुका है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा. मोपका से सेंदरी बाईपास परियोजना के लिए भी मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू होगी.


बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में तारबाहर चौक से शिव टॉकीज तक का काम पूरा हो चुका है, जबकि मंगला चौक से दीनदयाल उपाध्याय नगर और अशोक नगर से बिरकोना मार्ग का काम नगर निगम देख रहा है.


दूसरी ओर, NHAI ने कोर्ट को सूचित किया कि कोरबा जिले के जुराली गांव में जमीन विवाद के कारण रुके हुए 2 किमी के राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (NH-130) का काम फिर से शुरू हो गया है. साथ ही कटघोरा से गोपालपुर (NH-149B) के 8.55 किमी लंबे हिस्से के सुधार के लिए ₹22.48 करोड़ का ठेका दिया गया है.


मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि यद्यपि काम शुरू हो गए हैं, लेकिन इसकी सख्त निगरानी अनिवार्य है. कोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के सचिव और NHAI के अधिकारियों से नए हलफनामे के जरिए प्रगति रिपोर्ट मांगी है. मामले की अगली सुनवाई 5 मई 2026 को होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

3 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

3 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

4 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

5 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

5 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP