शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

HC: भाई की मौत पर विधवा बहन को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

C

CG Khabar

03 मार्च 2026, 03:20 AM 3 मिनट में पढ़ें 13

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने महिलाओं के अधिकारों और अनुकंपा नियुक्ति के नियमों को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं दूरगामी फैसला सुनाया है. अदालत ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अनुकंपा या आश्रित रोजगार के मामलों में महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा सकता है. 


न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के उस निर्णय को खारिज कर दिया है, जिसमें एक कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसकी विधवा बहन को 'आश्रित' न मानते हुए नियुक्ति देने से मना कर दिया गया था. अदालत ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह विधवा बहन के दावे पर 60 दिनों के भीतर नए सिरे से विचार कर उसे नियुक्ति प्रदान करे.

विज्ञापन


यह पूरा मामला बीना बिंझवार और उनकी 72 वर्षीय मां लक्ष्मणिया बिंझवार द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है. याचिका के अनुसार, बीना के भाई राजाराम SECL के गेवरा प्रोजेक्ट में ट्रेनी के रूप में कार्यरत थे. राजाराम की नियुक्ति परिवार की जमीन अधिग्रहण के बदले पुनर्वास नीति के तहत हुई थी, लेकिन अप्रैल 2022 में एक सड़क दुर्घटना में उनकी असामयिक मृत्यु हो गई. 


चूंकि राजाराम अविवाहित थे, इसलिए उनके पीछे केवल उनकी वृद्ध मां और विधवा बहन बीना ही शेष थे, जो पूरी तरह से राजाराम की आय पर ही आश्रित थे. बीना के पति की मृत्यु 2002 में हो गई थी, जिसके बाद से वह अपने मायके में भाई के साथ ही रह रही थीं.


SECL ने बीना के अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि 'नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट' (NCWA) के नियमों के अनुसार, बहन को 'आश्रित' की परिभाषा में शामिल नहीं किया गया है. कंपनी के वकील ने तर्क दिया कि ये नियम सभी कोयला कंपनियों पर बाध्यकारी हैं और इनके दायरे से बाहर जाकर नियुक्ति नहीं दी जा सकती.


हालांकि, हाईकोर्ट ने इन तर्कों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह मामला अब अनछुआ विषय नहीं रह गया है. उच्चतम न्यायालय और स्वयं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कई बार स्पष्ट किया है कि रोजगार के लाभों में लैंगिक आधार पर भेदभाव करना संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है. 


अदालत ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि चूंकि रोजगार जमीन अधिग्रहण के बदले मिला था, इसलिए परिवार का इस पर निहित स्वार्थ बनता है. अदालत ने कड़े शब्दों में कहा कि जब परिवार में कोई अन्य जीवित सदस्य सहारा देने वाला न हो, तो विधवा बहन को आश्रित रोजगार से वंचित करना न्यायसंगत नहीं है. इस आदेश के साथ ही अदालत ने SECL के रिजेक्शन लेटर को रद्द कर दिया और बहन के पक्ष में नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

21 घंटे पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

एक दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

एक दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

2 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

2 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP