रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ HC: जेलों में बढ़ती मौतों पर डीजी जेल से हलफनामा तलब

C

CG Khabar

08 अप्रै. 2026, 01:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के विभिन्न कारागारों में एक साल के भीतर हुई 33 कैदियों की मौत के मामले को हाईकोर्ट ने अत्यंत गंभीरता से लिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए महानिदेशक (जेल) को एक व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है. 


अदालत ने विशेष रूप से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हो रही देरी और जेलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है.

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर केंद्रीय जेल में सर्वाधिक 10 कैदियों की जान गई है, जबकि दुर्ग में 8 और अंबिकापुर में 5 मौतें दर्ज की गई हैं. 


इसके अलावा जगदलपुर, गरियाबंद, धमतरी और रायगढ़ सहित अन्य जिलों से भी कैदियों की मृत्यु की खबरें सामने आई हैं. 


अदालत ने इस बात पर हैरानी जताई कि 33 में से 22 मामलों में जेल विभाग को अब तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ही प्राप्त नहीं हुई है, जिनमें से एक मामला फरवरी 2025 से लंबित है.


इस गंभीर स्थिति पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव और जेल महानिदेशक से पिछले दो वर्षों का विस्तृत ब्यौरा मांगा है. 


आयोग ने जेलों में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं. 


हालांकि, राज्य सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता ने मीडिया रिपोर्टों के आंकड़ों को गलत बताया, लेकिन हाईकोर्ट ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए औपचारिक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

एक दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

एक दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

2 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

3 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

3 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP