रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में डीएम कार्डियोलॉजी की सीटें बढ़ी

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 01:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

डॉक्टर
डॉक्टर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अपने सरकारी निवास पर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों और छात्रों ने राज्य में 'डीएम कार्डियोलॉजी' की दो नई सीटें आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. 


मेडिकल समुदाय का मानना है कि इस फैसले से छत्तीसगढ़ में हृदय रोगों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज मिल सकेगा. डॉक्टरों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का भी धन्यवाद किया.

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के हर नागरिक, विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है. 


उन्होंने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार पर चर्चा करते हुए बताया कि कभी राज्य में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, लेकिन आज 14 मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से लगभग 1,400 सीटें उपलब्ध हैं. 


मुख्यमंत्री ने नया रायपुर में बनने वाली 'मेडिको सिटी' का भी उल्लेख किया, जहाँ कई सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल होंगे. इस पहल से स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय इलाज संभव होगा और मरीजों को दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बैठक में तुलसीराम कौशिक और डॉ. देवेंद्र कश्यप सहित कई चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP