रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से फूलोदेवी नेताम पर फिर जताया भरोसा

C

CG Khabar

05 मार्च 2026, 01:31 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

फूलोदेवी नेताम
फूलोदेवी नेताम

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. कांग्रेस आलाकमान ने मौजूदा सांसद फूलोदेवी नेताम को फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. 


छत्तीसगढ़ की पांच राज्यसभा सीटों में से दो सीटें (फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी) आगामी अप्रैल में रिक्त हो रही हैं. पार्टी ने इनमें से एक सीट के लिए नेताम के अनुभव और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें दोबारा मौका देने का फैसला किया है.

विज्ञापन


फूलोदेवी नेताम को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की एक प्रखर महिला आवाज और प्रमुख आदिवासी चेहरे के रूप में देखा जाता है. वह पूर्व में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. 


साल 2020 में पहली बार राज्यसभा पहुंचने वाली नेताम की उम्मीदवारी पर मुहर लगने के बाद प्रदेश कांग्रेस में खुशी की लहर है. 


पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए इसे बस्तर और आदिवासी समाज का सम्मान बताया है. 



नेताओं का मानना है कि उनकी सादगी और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण से संसद में छत्तीसगढ़ के हितों की आवाज और मजबूती से गूंजेगी. वर्तमान में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की पांच सीटों में से चार पर कांग्रेस और एक पर भाजपा का कब्जा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP