बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

सावधान! असली पनीर नहीं तो मेनू में लिखना होगा 'एनालॉग'

C

CG Khabar

15 अप्रै. 2026, 03:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

पनीर
पनीर

दुर्ग । संवाददाता: क्या आप भी होटल या ढाबे में पनीर बटर मसाला या पनीर टिक्का बड़े चाव से खाते हैं? अगर हाँ, तो यह खबर आपको चौंका सकती है. दरअसल, जिसे आप दूध से बना शुद्ध पनीर समझ रहे हैं, वह असल में स्किम्ड मिल्क पाउडर और वनस्पति तेल से तैयार किया गया 'एनालॉग' हो सकता है. 


इस बढ़ते धोखे को रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. नए नियमों के मुताबिक, यदि होटल संचालक असली दूध से बने पनीर का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो वे अपने मेनू कार्ड में 'पनीर' शब्द का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. उन्हें स्पष्ट रूप से 'एनालॉग बटर मसाला' या 'एनालॉग टिक्का' लिखना होगा.

विज्ञापन


हाल ही में रायपुर के भाठागांव स्थित एक डेयरी फैक्ट्री पर हुई छापेमारी में 1200 किलो नकली पनीर जब्त किया गया, जिसे पाम ऑयल और एसिटिक एसिड जैसे रसायनों से तैयार किया जा रहा था. इस कार्रवाई के बाद विभाग ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कमर कस ली है. 


दीपक अग्रवाल, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के साथ हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि ग्राहकों को परोसे जाने वाले भोजन की असलियत बताना अनिवार्य होगा. 


नियमानुसार, दूध को फाड़कर बनाया गया उत्पाद ही 'पनीर' कहलाने का हकदार है, जबकि पाउडर और फैट के मिश्रण को 'एनालॉग' की श्रेणी में रखा जाता है. प्रशासन के इस निर्देश का उद्देश्य बाजार में बिक रहे मिलावटी पनीर पर लगाम लगाना और लोगों की सेहत से हो रहे खिलवाड़ को रोकना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

5 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

6 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

3 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP