छत्तीसगढ़: बालिकाओं-महिलाओं के गुमशुदी तथा अपहरण के मामले बढ़े
छत्तीसगढ़: बालिकाओं-महिलाओं के गुमशुदी तथा अपहरण लगातार मामले बढ़ रहे हैं
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में बालिकाओं तथा महिलाओं के गुमशुदी, अपहरण तथा बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले साल-दर-साल बढ़ रहे हैं. यह सरकारी आंकड़ों का ही कहना है. मुख्य तौर पर यह मामले रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा कोरबा में ज्यादा दर्ज किये गये हैं.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही बालिकाओं के गुमशुदी के मामले साल 2023 में 3074 थे जो साल 2024 में 3497 तथा साल 2025 में 3803 हो गये. इससे साफ है कि छत्तीसगढ़ में साल-दर-साल लड़कियों के गुमशुदी के मामले बढ़ रहे हैं. इसी तरह से अपहरण के मामले साल 2023 में 4 थे जो साल 2024 में 4 रहे तथा साल 2025 में बढ़कर 6 हो गये.
बालिकाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले साल 2023 में 3393 दर्ज हुये थे जो साल 2024 में 3861 तथा साल 2025 में भी बढ़कर 4156 हो गये हैं. हालांकि, पुलिस ने उनमें से अधिकतर को वापस ढूढ़ निकाला है.
इसी तरह से छत्तीसगढ़ में महिलाओं की गुमशुदी के मामले भी बढ़ रहे हैं. साल 2023 में इसके 10619 मामले दर्ज हुये, साल 2024 में 11928 तथा साल 2025 में 12888 मामले दर्ज हुये हैं.
अब देखते हैं कि महिलाओं के अपहरण के मामलों का क्या हाल है.
साल 2023 में 4 मामले, साल 2024 में 7 मामले तथा साल 2025 में भी 7 मामले दर्ज किये गये. जहां तक बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला है तो साल 2023 में 13, साल 2024 में 3 तथा साल 2025 में 2 मामले दर्ज हुये है. केवल महिलाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला है तो वह जरूर कम हुआ है. महिलाओं के गुमशुदी, अपहरण तथा बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में उन्हें पुलिस द्वारा ढूढ़ भी निकाला गया है.
छत्तीसगढ़ में बालिकाओं की गुमशुदी के साल 2023 में 3074, 2045 में 3497, 2025 में 3803 एवं जनवरी 26 में 383 मामले दर्ज किये गये. इनमें से साल 2023 में 2993, साल 2024 में 3335, साल 2025 में 4156 तथा 15 फरवरी 2026 तक में 415 को ढूंढ़ पाने में सफलता मिली है.
इसी तरह से छत्तीसगढ़ में बालिकाओं के अपहरण के मामले साल 2023 में 4, साल 2024 में 4, साल 2025 में 6 तथा जनवरी 2026 में 1 मामला दर्ज किया गया. जिसमें से साल 2023 में 4, साल 2024 में 4, साल 2025 में 6 तथा 15 फरवरी 2026 तक में 1 बालिका को ढूढ़ निकाला गया.
जहां तक बालिकाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने की बात है तो साल 2023 में 3393, साल 2024 में 3861, साल 2025 में 4156 तथा जनवरी 2026 में 415 के मामले दर्ज किये गये. इनमें से साल 2023 में 3327, साल 2024 में 3696, साल 3536 तथा 15 फरवरी 2026 तक में 215 को ढूंढ़ निकाला गया है.
इसी तरह से छत्तीसगढ़ में महिलाओं के गुमशुदी के मामले साल 2023 में 10619, साल 2024 में 11928, साल 2025 में 12888 तथा जनवरी 2026 में 1227 दर्ज किये गये. जिनमें से साल 2023 में 9350, साल 2024 में 10130, साल 2025 में 9402 तथा 15 फरवरी 2026 तक में 592 को ढूंढ़ निकाला गया है.
छत्तीसगढ़ में ही महिलाओं के अपहरण के मामले साल 2023 में 4, साल 2024 में 7, साल 2025 में 7 तथा जनवरी 2026 में 1 दर्ज हुये है. जिनमें से साल 2023 में 4, साल 2024 में 7, साल 2025 में 6 तथा 15 फरवरी 2026 तक में 1 ढूंढ़ निकाले गये हैं.
इसी तरह से छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने के साल 2023 में 13, साल 2024 में 3, साल 2025 में 2 तथा जनवरी 2026 तक में शून्य मामले दर्ज किये गये. जिनमें से साल 2023 में 13, साल 2024 में 2, साल 2025 में 1 को ढूंढ़ निकाला गया है.