रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पंजाब में हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ के भिलाई में कारोबार, 4 गिरफ्तार

C

CG Khabar

12 अप्रै. 2026, 02:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पंजाब से नशे की खेप लाकर खपाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त पुलिस टीम ने दबिश देकर अमृतसर के रहने वाले चार तस्करों को रंगे हाथों दबोचा. 


इनके कब्जे से करीब 18.69 लाख रुपये मूल्य की 91.9 ग्राम हेरोइन और 31 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है.

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाउसिंग बोर्ड इलाके में आरोपियों ने एक मकान किराए पर ले रखा था, जिसे वे नशे के भंडारण और वितरण केंद्र के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे. 


10 अप्रैल 2026 को जामुल पुलिस और एसीसीयू की टीम ने घेराबंदी कर इस ठिकाने पर छापेमारी की. पकड़े गए आरोपियों में 19 वर्षीय युवती राजविंदर कौर सहित राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह और लवप्रीत सिंह शामिल हैं. 


पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि वे पंजाब के अमृतसर से हेरोईन लाकर छत्तीसगढ़ के स्थानीय बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है और अब इस ड्रग नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन को खंगालने में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP