शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लगेंगे नए यूरेनियम माइनिंग प्लांट

C

CG Khabar

18 मार्च 2026, 02:03 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

जितेन्द्र सिंह
जितेन्द्र सिंह

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्र सरकार ने देश की परमाणु ऊर्जा क्षमताओं को विस्तार देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी दी कि भारतीय यूरेनियम निगम लिमिटेड (UCIL) राजस्थान के सीकर जिले के रोहिल और छत्तीसगढ़ के जजावाल में नए यूरेनियम खनन और प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की तैयारी कर रहा है. इन संयंत्रों की क्षमता 2,500 टन प्रतिदिन (TPD) होगी.


गौरतलब है कि जजावल, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में स्थित एक मध्यम आकार का गाँव है. 2011 की जनगणना के अनुसार, यहाँ 365 परिवारों के साथ 1,740 की आबादी है. यह गाँव एक कृषि क्षेत्र है और यहाँ सिंचाई के लिए जजावल एनीकट योजना पर कार्य चल रहा है 

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि ये परियोजनाएं वर्तमान में विभिन्न वैधानिक स्वीकृतियां प्राप्त करने के चरणों में हैं. 


'विकसित भारत @2047' के विजन को ध्यान में रखते हुए, परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम UCIL ने स्वदेशी यूरेनियम खनन क्षमता बढ़ाने की पहल की है. 


वर्तमान में, न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (NFC) घरेलू और आयातित यूरेनियम का उपयोग करके परमाणु रिएक्टरों के लिए ईंधन का निर्माण करता है. 


इसके अलावा, तारापुर और कलपक्कम में बड़े स्तर पर परमाणु पुनर्चक्रण सुविधाओं (Nuclear Recycle Facilities) का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे भविष्य में इस्तेमाल किए गए ईंधन के प्रबंधन और पुन: ईंधन निर्माण की स्वदेशी क्षमता में भारी इजाफा होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

6 घंटे पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

11 घंटे पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

एक दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

2 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

2 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP