शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ एटक: अजय विश्वकर्मा बने नए अध्यक्ष, हरिनाथ सिंह महासचिव

C

CG Khabar

07 अप्रै. 2026, 02:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 25

छत्तीसगढ़ एटक
छत्तीसगढ़ एटक

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के छठे राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया है. इस महत्वपूर्ण बैठक में अजय विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, जबकि हरिनाथ सिंह को लगातार तीसरी बार महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है. 


इस कार्यक्रम में एटक की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जिनकी उपस्थिति में संगठन के आगामी एजेंडे पर चर्चा की गई.

विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने राज्य में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की बदहाली पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में श्रमिकों को न तो उचित वेतन मिल रहा है और न ही उनके काम के घंटे तय हैं. 


स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के मोर्चे पर भी मजदूरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 


विश्वकर्मा ने चेतावनी दी कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे चार लेबर कोड बिल मजदूर वर्ग के लिए बड़ा संकट पैदा करेंगे, जिससे रोजगार की असुरक्षा और निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा.


सम्मेलन में यह संकल्प लिया गया कि ठेका प्रथा और श्रम कानूनों में बदलाव के खिलाफ जल्द ही पूरे प्रदेश में एक व्यापक संघर्ष शुरू किया जाएगा. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

15 घंटे पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

एक दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP