रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: कांग्रेस के शासनकाल में नेशनल हेराल्ड को 3.56 Cr का विज्ञापन

C

CG Khabar

08 मार्च 2026, 05:04 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की पुरानी कापी
नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की पुरानी कापी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यकाल में नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र को 5 वर्षो में 3 करोड़ 56 लाख रुपये का विज्ञापन दिया गया था. जो दुबारा भाजपा के सत्तासीन होने पर बंद हो गया है.


नेशनल हेराल्ड को वित्तीय वर्ष 2019-20 में 0.34 करोड़ रुपये, 2020-21 में 0.58 करोड़ रुपये, साल 2021-22 में 0.68 करोड़ रुपये, साल 2022-23 में 1.28 करोड़ रुपये तथा साल 2023-24 में 1.36 करोड़ रुपयों का विज्ञापन दिया गया. जो साल 2024-25 तथा 2025-26 में थम गया है.

विज्ञापन


यह सरकारी आंकड़ा है. इसे गौर से देखने पर पता चलता है कि पांच सालों में नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र को विज्ञापन बढ़ता गया था.


कांग्रेस पार्टी के नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन दिल्ली से होता है तथा इसके तत्कालिक मीडिया प्रबंधकर्ता पवन कुमार बंसल थे.


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के भूपेश बघेल ने 17 दिसंबर 2018 को शपथ ली थी तथा भाजपा के विष्णुदेव साय ने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.


पंडित जवाहर लाल नेहरू ने साल 1938 में नेशल हेराल्ड समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू करवाया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP