छत्तीसगढ़: नक्सलियों से 989 हथियार बरामद, नक्सलियों ने लूटे 48 हथियार
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा पुलिस एवं सुरक्षा बलों से 48 हथियार लूटे गये हैं. 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2026 तक कुल 4340 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. 3644 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 666 नक्सली एनकाउंटर में मारे गये हैं.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार नक्सलियों द्वारा 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2026 तक पुलिस एवं सुरक्षा बलों से लूटे गये हथियारों में SLR LMG-2, AK 47 रायफल- 29, SLR रायफल-2, इंसास रायफल-7, 51 मोर्टार 2, त्रिची रायफल- 1, 9 एमएम पिस्टल- 3, एआर रायफल- 2 हैं. इस तरह से कुल 48 हथियार लूटे गये हैं. साल 2025 में तथा जनवरी 2026 में नक्सलियों द्वारा पुलिस तथा सुरक्षा बलों से कुछ नहीं लूटा गया है.
इसी तरह से 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2026 तक मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों से बरामद हथियारों में SLR LMG- 2, इंसास LMG- 1, एक्स-रायफल- 1, AK 47 रायफल- 39, SLR रायफल- 50, इंसास रायफल- 38, 9 एमएम कर्बाईन- 8, रिवाल्वर पिस्टल- 61, 303 रायफल- 66, 315 बोर- 70, सिंगल शॉट बंदूक- 33, 12 बोर बंदूक- 100, BGL लांचर- 84, 0.22 बंदूक- 3 तथा 115 भरमार बंदूक शामिल हैं. मारे गये नक्सलियों से कुल 671 हथियार बरामद किये गये हैं.
गिरफ्तार किये गये नक्सलियों से 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2026 तक AK 47 रायफल-2, SLR- 1, 9 MM पिस्टल- 2, 303 बोर रायफल- 1, 315 बोर रायफल- 9, BGL लांचर- 5, 12 बोर का बंदूक- 10, बैरल ग्रेनेड लांचर- 1, देशी कट्टा- 6, मजल लोड रायफल- 2 तथा 41 भरमार बंदूके बरामद किये गये. कुल 80 हथियार गिरफ्तार किये गये नक्सलियों से बरामद/जब्त किये गये हैं.
इसी तरह से 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2026 तक आत्मसमर्पित नक्सलियों से इंसास LMG- 1, AK 47 रायफल- 29, SLR- 31, इंसास- 37, 0.303 रायफल- 44, कर्बाईन- 2, स्टेनगन- 6, BGL लांचर- 2, BGL बंदूक- 6, 9 एमएम पिस्टल- 1, 8 एमएम पिस्टल- 5, 315 बोर बंदूक- 4, 12 बोर बंदूक- 9, सिंगल शॉट देसी बंदूक- 33, 312 बोर बंदूक- 2, देसी लांचर- 5, देसी कट्टा- 1 तथा 20 भरमार बंदूक जब्त किया गये हैं. कुल 238 हथियार आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिले हैं.