छत्तीसगढ़: 448 करोड़ की लागत से बनेंगे 9 नए बाईपास सड़कें
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और आवागमन को रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रदेश में 9 महत्वपूर्ण बायपास सड़कों के निर्माण के लिए 448 करोड़ 13 लाख रुपए की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की है.
इस योजना के तहत रायगढ़ जिले को सबसे बड़ी सौगात मिली है, जहाँ तीन प्रमुख सड़कों के लिए बजट आवंटित किया गया है.
इसमें 6 किमी लंबे तमनार बायपास के लिए 152.17 करोड़, रायगढ़ शहर रिंग रोड के लिए 70.47 करोड़ और खरसिया बायपास के चौड़ीकरण के लिए 7.22 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.
इसी तरह बलौदाबाजार जिले में 15 किमी लंबे बलौदाबाजार बायपास (लटुवा-पनगांव) के लिए 88.68 करोड़ और 7 किमी लंबे रिसदा बायपास के लिए 20.99 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.
बिलासपुर और धमतरी जिलों में भी बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है.
बिलासपुर के 13.40 किमी लंबे कोनी-मोपका फोरलेन बायपास के लिए 82.80 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं, जबकि धमतरी जिले के भखारा और नारी बायपास के लिए क्रमशः 14.94 करोड़ और 7.97 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
बेमेतरा जिले के छिरहा बायपास के लिए भी 2.89 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं. Symbolic Photo