गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 4 सालों में उद्योग एवं खनन के लिये 1,95,292 पेड़ काटे गये

C

CG Khabar

10 मार्च 2026, 05:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 23

कोयला
कोयला

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में साल 2022 से 31 जनवरी 2026 तक उद्योग एवं खनन के लिये 2 लाख 33 हज़ार 237 पेड़ काटने की अनुमति दी गई. जिसमें से इन 4 सालों में उद्योग एवं खदान मालिकों द्वारा 1 लाख 95 हज़ार 292 पेड़ काटे गये. पेड़ काटे जाने पर पेड़ लगाये जाने का प्रावधान नहीं है, इसलिये इसका कोई आंकड़ा राज्य सरकार के पास नहीं है.


यह जानकारी विधानसभा में एक सवाल के जवाब में सामने आई है.

विज्ञापन


इसी साल 2022 से 31 जनवरी 2026 तक कोरबा जिले में 19,150 पेड़ काटने की अनुमति दी गई तथा 19,150 पेड़ काटे गये. 


रायगढ़ जिले में 69,525 पेड़ काटने की अनुमति दी गई तथा 51,851 पेड़ काटे गये. 


दंतेवाड़ा जिले में 21,699 पेड़ काटने की अनुमति दी गई तथा 15,481 पेड़ काटे गये.


बीजापुर जिले में 341 पेड़ काटने की अनुमति दी गई तथा 341 पेड़ काटे गये.


कांकेर जिले में 21,297 पेड़ काटने की अनुमति दी गई तथा 9,952 पेड़ काटे गये.


नारायणपुर जिले में 20,491 पेड़ काटने की अनुमति दी गई तथा 17,836 पेड़ काटे गये.


रायपुर जिले में 128 पेड़ काटने की अनुमति दी गई तथा 128 पेड़ काटे गये.


सरगुजा जिले में 73,941 पेड़ काटने की अनुमति दी गई तथा 73,888 पेड़ काटे गये.


सूरजपुर जिले में 6,665 पेड़ काटने की अनुमति दी गई तथा 6,665 पेड़ काटे गये.


राज्य की बात करें, तो पूरे राज्य में 2,33,237 पेड़ काटने की अनुमति दी गई तथा 1,95,292 पेड़ काटे गये.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

5 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

5 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

6 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

1 सप्ताह पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

1 सप्ताह पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP