रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रेल यात्री ध्यान दें: छत्तीसगढ़-नागपुर रूट पर 13 मेमू ट्रेनें रद्द

C

CG Khabar

05 मार्च 2026, 05:10 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

रेलवे
रेलवे

बिलासपुर । संवाददाता: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं. रेलवे प्रशासन द्वारा एक समपार फाटक पर गर्डर डी-लांचिंग का महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किया जाना है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ से गोंदिया और नागपुर की ओर जाने वाली रेल सेवाओं पर ब्रेक लगा दिया गया है. 


सुरक्षा कारणों से लिए गए इस फैसले के तहत 6 मार्च से 8 मार्च के बीच कुल 13 मेमू ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा. 

विज्ञापन


रेल अधिकारियों का कहना है कि पटरियों के रखरखाव और सुचारू रेल संचालन के लिए यह इंजीनियरिंग कार्य अनिवार्य है. 


इस दौरान न केवल मेमू ट्रेनें प्रभावित होंगी, बल्कि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को भी बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले रेलवे की पूछताछ प्रणाली के माध्यम से अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें.


ये ट्रेनें रहेगी रद्द


6 और 7 मार्च को गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी.

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी.

07 एवं 08 मार्च को गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया– रायपुर मेमू रद्द रहेगी.

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी.

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू रद्द रहेगी.

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी.

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी.

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी.

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी.

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी.

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी.

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी.

06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू रद्द रहेगी.


इन ट्रेनों को नियंत्रित किया जाएगा


06 मार्च को गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा.

06 मार्च को गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP