शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के 108 सेवा को मिला 370 नये एंबुलेंस

C

CG Khabar

31 मार्च 2026, 01:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

एंबुलेंस
एंबुलेंस

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. प्रदेश के सभी जिलों के लिए 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) सहित कुल 370 एंबुलेंसों को रवाना किया गया है. इसके साथ ही प्रदेशभर में 108 एंबुलेंस की समस्त सेवाएं तत्काल प्रभाव से प्रारंभ हो गई हैं, जिससे नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता मिलना सुनिश्चित होगा. 


इस पहल के तहत राज्य में पहली बार 5 नियोनेटल ALS एंबुलेंसों की शुरुआत की गई है, जिससे छत्तीसगढ़ देश का ऐसा दूसरा राज्य बन गया है जहाँ नवजात शिशुओं के लिए विशेष एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है.

विज्ञापन


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कड़े लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं. अब शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि संकट की घड़ी में हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके. 


एंबुलेंस सेवा में किसी भी प्रकार की देरी या कमी की निगरानी के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम भी तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.


इन एंबुलेंसों को आधुनिक जीवनरक्षक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. विशेष रूप से नियोनेटल एंबुलेंस को "चलते-फिरते नवजात आईसीयू" के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें इन्क्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, नेब्युलाइज़र, सक्शन मशीन और पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ 41 प्रकार की आपातकालीन दवाएं उपलब्ध हैं. 


इनमें प्रशिक्षित नवजात इमरजेंसी तकनीशियन और विशेषज्ञ चिकित्सकों का ऑनलाइन मार्गदर्शन भी उपलब्ध रहेगा. 


इसके अतिरिक्त, अन्य एंबुलेंसों में मरीजों की जांच हेतु बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर और ग्लूकोमीटर जैसी सुविधाएं दी गई हैं. 


गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण के लिए पोर्टेबल वेंटिलेटर और लैरिंजोस्कोप जैसे उन्नत उपकरण भी तैनात किए गए हैं, जो प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में एक मजबूत जीवनरक्षक तंत्र के रूप में कार्य करेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

एक दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

2 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

5 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP