रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

जनगणना: छत्तीसगढ़ में 16 से 20 अप्रैल' 26 तक 'स्व-गणना'

जनगणना: छत्तीसगढ़ में 16 से 20 अप्रैल' 26 तक होगा 'सेल्फ-एन्युमरेशन'

C

CG Khabar

01 अप्रै. 2026, 03:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

जनगणना 2027
जनगणना 2027

रायपुर । संवाददाता: भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही जनगणना 2027 के तहत छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है. कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2021 में टली जनगणना अब पूरी तरह से डिजिटल होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ में 'सेल्फ-एन्युमरेशन' यानी स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक चलेगी. 


इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुविधा देना और डेटा संकलन में लगने वाले समय को कम करना है. स्व-गणना एक वेब-आधारित सुविधा है जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक प्रगणक (Enumerator) के घर आने से पहले ही अपने परिवार की जानकारी 16 उपलब्ध भाषाओं में से किसी एक में ऑनलाइन भर सकता है.

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए इसकी प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है. सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉग-इन करना होगा. 


इसके बाद पोर्टल पर मौजूद मानचित्र टूल की सहायता से अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करनी होगी. 


लोकेशन की पहचान के बाद, परिवार के सदस्यों और घर से संबंधित कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे, जिसमें परिवार के मुखिया का लिंग, उपभोग किए जाने वाले अनाज के प्रकार और घर में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं. 


जानकारी सबमिट करने के बाद सिस्टम द्वारा एक यूनिक 'सेल्फ-एन्युमरेशन आईडी' जनरेट की जाएगी. 


जब प्रगणक घर-घर गणना के चरण के दौरान आपके पते पर आएगा, तो आपको बस उसे यह आईडी देनी होगी. 


प्रगणक आपके द्वारा भरी गई जानकारी की पुष्टि करेगा और डेटा को आधिकारिक तौर पर जनगणना में शामिल कर लिया जाएगा. 


डिजिटल माध्यम के उपयोग से यह उम्मीद जताई जा रही है कि जनगणना 2027 के अधिकांश आंकड़े उसी वर्ष के भीतर प्रकाशित कर दिए जाएंगे, जिससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के विकास कार्यों की योजना बनाने में तेजी आएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

3 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

3 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

6 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP