सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ का गांजा राजस्थान में पकड़ाया

C

CG Khabar

14 जून 2025, 02:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 4

गांजा
गांजा

रायपुर । संवाददाता: राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक बड़ी कार्रवाई में छत्तीसगढ़ से दवाओं के डिब्बों में छिपाकर लाये जा रहे लगभग 2 करोड़ रुपये की कीमत के 424 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया. यह ऑपरेशन जयपुर के शिवदासपुरा टोल और चाकसू क्षेत्र में अंजाम दिया गया.


पुलिस को बिहार और छत्तीसगढ़ से जयपुर आने वाले ट्रक में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी. AGTF की टीम ने शिवदासपुरा टोल पर नाकाबंदी कर एक तेज रफ्तार एसयूवी को रोका, जिसमें सुमेर मीणा, नरेंद्र सिंह जाट और नानगराम बलाई सवार थे. पूछताछ में पता चला कि ये ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहे थे.

विज्ञापन


जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें दवाइयों के डिब्बों के अंदर गांजा छिपा हुआ मिला. पुलिस ने ट्रक और एसयूवी को जब्त कर लिया. आरोपियों में से सुमेर मीणा पहले भी छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर तस्करी कर चुका है.


जैसे ही एसयूवी पकड़ी गई, ट्रक के चालक दीपक गुर्जर और हिमांशु (हरियाणा निवासी) ने चाकसू के खेतों में भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा.


गिरफ्तार आरोपियों में सुमेर मीणा (48) गैंग लीडर, पहले भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, नानगराम बलाई (55), नरेंद्र सिंह जाट (45), दीपक गुर्जर (38) ट्रक चालक, हिमांशु (29) हरियाणा निवासी शामिल हैं.


इस ऑपरेशन को ADG (क्राइम) दिनेश एमएन, IG योगेश यादव और ASP सिद्धांत शर्मा की निगरानी में अंजाम दिया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP