सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

कनाडा: 8 घंटे तक तड़पता रहा भारतीय शख्स, इलाज में देरी से मौत

C

CG Khabar

26 दिस. 2025, 03:25 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

कनाडा अस्पताल
कनाडा अस्पताल

नई दिल्ली । डेस्क: कनाडा के एडमॉन्टन शहर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां भारतीय मूल के 44 वर्षीय प्रशांत श्रीकुमार की अस्पताल में इलाज के इंतजार के दौरान मौत हो गई. प्रशांत की पत्नी निहारिका श्रीकुमार ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में निहारिका अपने पति के शव के पास खड़े होकर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही हैं. 

विज्ञापन


उनके अनुसार, प्रशांत को संदिग्ध दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन 'ग्रे नन्स कम्युनिटी अस्पताल' ने उन्हें समय पर उपचार नहीं दिया.


निहारिका ने बताया कि सोमवार 22 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे प्रशांत ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें 12:20 बजे तक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया. 


आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें अगले आठ घंटों से अधिक समय तक केवल 'ट्राइएज' (इंतजार क्षेत्र) में बिठाकर रखा गया. निहारिका का कहना है कि दोपहर 12:20 से रात 8:50 बजे तक उनके पति सीने में असहनीय दर्द से तड़पते रहे, लेकिन किसी ने उनका इलाज शुरू नहीं किया. 


इस लंबे इंतजार के दौरान ही प्रशांत की स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया. यह घटना अब कनाडा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और आपातकालीन देखभाल में हो रही देरी को लेकर एक बड़ी बहस का केंद्र बन गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP