PM मोदी पर विवादित टिप्पणी पर दिल्ली में BJP का खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणी को लेकर दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राजाजी मार्ग की तरफ बढ़ने से रोक दिया.
नई दिल्ली । डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दी गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया था.
प्रदर्शनकारी सेना भवन सर्कल से राजाजी मार्ग स्थित मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बलों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया.
इस दौरान दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस बयान के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पर की गई इस टिप्पणी के विरोध में देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है. रविवार (25 अक्टूबर 2026) को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए खड़गे ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था और इसमें शामिल लोगों को जेल भेजने की बात कही थी.