बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर रेल मंडल: रद्द हुई कई लोकल ट्रेनें आज से फिर दौड़ेंगी

C

CG Khabar

03 अप्रै. 2026, 05:09 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

रेलवे
रेलवे

बिलासपुर । संवाददाता: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों के बीच रेल प्रशासन ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. चौथी लाइन की कनेक्टिविटी हेतु किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से जिन यात्री ट्रेनों को पूर्व में निरस्त या आंशिक रूप से बाधित किया गया था, उन्हें अब यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बहाल (रिस्टोर) कर दिया गया है. 


रेलवे के इस निर्णय से रायगढ़, कोरबा, रायपुर और झारसुगुड़ा मार्ग पर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को काफी सुगमता होगी. 

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर पर निकलने से पहले 'नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम' (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें.


पुनः बहाल की गई ट्रेनों की पूरी सूची इस प्रकार है:


*गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू: 03 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू: 03 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू: 03 अप्रैल से 06 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू: 04 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर–गेवरारोड) मेमू: 03 अप्रैल से 06 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड–रायपुर) मेमू: 04 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर–कोरबा) पैसेंजर: 03 अप्रैल से 06 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर: 04 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू: 03 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू: 03 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू: 03 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू: 03 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक.


*गाड़ी संख्या 68861 (गोंदिया–झारसुगुड़ा) मेमू: 04 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक (पूर्ण मार्ग पर बहाल).


*गाड़ी संख्या 68862 (झारसुगुड़ा-गोंदिया) मेमू: 04 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक (पूर्ण मार्ग पर बहाल).

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP