रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा: सचिन तेंदुलकर ने किया मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन

C

CG Khabar

22 अप्रै. 2026, 01:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर स्थित दंतेवाड़ा जिले के ग्राम छिंदनार में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 'सचिन तेंदुलकर एवं मानदेशी फाउंडेशन' द्वारा नवनिर्मित मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर उनके साथ मानदेशी फाउंडेशन की संस्थापक चेतना सिन्हा और तेंदुलकर परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे. 


कार्यक्रम के दौरान सचिन, सारा और सोनिया ने बच्चों के साथ रस्साकशी, वॉलीबॉल और खो-खो जैसे खेलों में हिस्सा लेकर उनका उत्साहवर्धन किया. स्थानीय छात्र-छात्राओं भूमिका ठाकुर, नियासा मौर्य, निर्मला तरमा, पायल ठाकुर, सीताराम पुनर्म और अमित कुमार ने सचिन को खेल गतिविधियों की जानकारी दी.

विज्ञापन


मैदान के उद्घाटन के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भविष्य के चैंपियन तैयार करने के लिए केवल जुनून ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर आधुनिक खेल सुविधाओं का होना अनिवार्य है. उन्होंने बच्चों को "हीरा" बताते हुए कहा कि सही प्रशिक्षण और मेहनत से ही प्रतिभा निखरती है. 


सचिन ने जीवन में शॉर्टकट न अपनाने और अनुशासन, कड़ी मेहनत व पिता के आदर्शों पर चलने की सीख दी. उन्होंने यह भी साझा किया कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के कार्यों में उनकी पत्नी अंजलि का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसे अब उनकी अगली पीढ़ी आगे बढ़ा रही है. 


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सचिन के आगामी जन्मदिन का केक काटकर उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा माहौल "जन्मदिन मुबारक हो" के नारों से गूंज उठा.


कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद को पीछे छोड़कर शांति और विकास की नई राह पर है. उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन मिलने पर यहाँ के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं. 


कार्यक्रम के समापन पर कलेक्टर ने सचिन तेंदुलकर को स्मृति चिन्ह के रूप में टेराकोटा शिल्प और ग्रामीणों ने लौह शिल्प की कलाकृतियां भेंट कीं. इस महत्वपूर्ण अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा सहित मानदेशी फाउंडेशन के कार्यकर्ता और ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. यह पहल क्षेत्र के 50 गांवों में खेल सुविधाएं विकसित करने के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

एक दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

एक दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

2 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

3 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

3 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP