सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

दिल्ली में पूर्वोत्तर के छात्रों पर हमला: CM संगमा ने सख्त कार्रवाई की मांग की

C

CG Khabar

09 मार्च 2026, 08:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

कोनराड संगमा
कोनराड संगमा

नई दिल्ली । डेस्क: नई दिल्ली में पूर्वोत्तर के दो छात्रों पर हुए हमले के बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सोमवार को इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए संगमा ने इसे "घृणित" करार दिया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की. 


Angered by the repeated attacks on North East people in Mainland India. The physical attack on two of our people from Manipur and Assam near Saket Court, Delhi is sickening. Racial bullying should not be accepted as the new normal and we must act against it. Urge the authorities…
— Conrad K Sangma (@SangmaConrad) March 9, 2026


यह घटना रविवार को साकेत जिला न्यायालय परिसर के पास हुई, जहाँ असम की एक छात्रा और मणिपुर के एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति पर कुछ पुरुषों के समूह ने उस समय हमला किया जब वे टहल रहे थे. 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं. घायल छात्र को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


मुख्यमंत्री संगमा ने "मुख्यधारा के भारत" में पूर्वोत्तर के लोगों पर बार-बार होने वाले इन हमलों पर गहरा गुस्सा व्यक्त किया है. 


गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नस्लीय भेदभाव की यह दूसरी बड़ी घटना है. 


इससे पहले मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में एक दंपत्ति को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. 


इस मामले पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी स्पष्ट किया है कि "दिल्ली सबकी है" और पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है.


नॉर्थ ईस्ट की हमारी बहनों के साथ हुई इस घटना की मैं कड़ी निंदा करती हूं और उनके साथ मजबूती से खड़ी हूं।

दिल्ली हर किसी की है। यहां हर नागरिक की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है। मैं स्वयं उनसे मिलूंगी। पुलिस पूरी जिम्मेदारी से कानूनी कार्रवाई कर रही है और हम यह सुनिश्चित… pic.twitter.com/7CIRix6bC3
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 25, 2026
यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP