सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: घूस मांगने वाला कृषि अधिकारी ACB द्वारा गिरफ्तार

C

CG Khabar

13 अप्रै. 2026, 03:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

ACB
ACB

अंबिकापुर । संवाददाता: सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक कृषि विकास अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी अधिकारी, सोहन लाल भगत, जो बीज निरीक्षक के पद पर तैनात है, एक निजी बीज कंपनी के मैनेजर से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया.


मामला हैदराबाद की 'साईं भव्या सीड्स' कंपनी से जुड़ा है. कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर अजीत कुमार कश्यप ने दरिमा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में धान और मक्के के बचे हुए बीजों को सुरक्षित रखा था. 

विज्ञापन


जब इसकी भनक बीज निरीक्षक सोहन लाल भगत को लगी, तो उन्होंने अपनी टीम के साथ वहां दबिश दी. 


नियमों का हवाला देकर डराने और एकतरफा कार्रवाई की धमकी देते हुए अधिकारी ने मामला रफा-दफा करने के बदले 3 लाख रुपये की मांग की.


परेशान होकर मैनेजर ने इसकी शिकायत एसीबी से की. शिकायत की पुष्टि होने के बाद, भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो ने रविवार 12 अप्रैल की शाम घेराबंदी की. 


जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये पकड़े, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP