शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

अभिनेता मनोज कुमार का निधन

Manoj-kumar-no-more

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2025, 03:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

Manoj Kumar
Manoj Kumar

मुंबई । डेस्क: मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें लीं.


वो बीते कुछ समय से बीमार थे. इस वजह से ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.


भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार को 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता है. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है.


उनकी यादगार फ़िल्मों में क्रांति, उपकार, शहीद, 'पूरब और पश्चिम' के अलावा 'रोटी कपड़ा और मकान' शामिल हैं.


वैसे उनका नाम था हरिकृष्ण गोस्वामी और उनका जन्म 1937 में ऐबटाबाद हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है. मनोज कुमार ने देशभक्ति वाली इतनी फ़िल्में कीं और वो इतनी हिट रहीं कि उनका नाम ही 'भारत कुमार' पड़ गया.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है.


एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए पीएम मोदी ने कहा, "महान अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ. वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था. ये उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था. मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया. वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं."


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP