शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर में एक और आरक्षक ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक और आरक्षक ने की खुदकुशी

C

CG Khabar

19 फ़र. 2025, 09:26 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ मेंं आरक्षक ने की खुदकुशी
छत्तीसगढ़ मेंं आरक्षक ने की खुदकुशी

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक और आरक्षक ने खुदकुशी कर ली. आरक्षक ने जहर सेवन कर आत्महत्या की है. 


मृत आरक्षक महेश मड़कामी दंतेवाड़ा जिले के पुलिस लाइन कारली में पदस्थ थे. 


पुलिस ने मौके से एक जहर का डिब्बा बरामद किया है.  घटना गढ़मिरी थाना क्षेत्र का है. 


बुधवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ डीएसपी गोविंद दीवान मौके पर पहुंचे. 


मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बताया गया कि आरक्षक महेश मड़कामी गढ़मिरी में रहता था.


बुधवार की सुबह आरक्षक का शव गढ़मिरी स्थित घर पर ही बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला. 


प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. 


पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. 


शव के पास ही एक जहर का डिब्बा मिला है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरक्षक ने पारिवारिक कारण की वजह से आत्महत्या की है. 


हालांकि मौत के कारणों का अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है.


 पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP