गुरू, 26 नव. 2026

CGKhabar

खरसिया रेलवे स्टेशन के पास मिडिल लाइन पर ट्रेन से कटकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

खरसिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को मिडिल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 77 वर्षीय रामलाल गबेल की मौत हो गई, पुलिस मामला दर्ज कर परिस्थितियों की जांच कर रही है.

C

CG Khabar

26 नव. 2026, 10:29 AM 1 मिनट में पढ़ें 28

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के खरसिया के ग्राम चंदनडोंगरी, बोतल्दा निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग रामलाल गबेल बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे अपने घर से निकले थे. इसके कुछ ही देर बाद खरसिया रेलवे स्टेशन के पास मिडिल लाइन पर उनका शव दो हिस्सों में कटा हुआ बरामद हुआ. ट्रेन की चपेट में आने से हुई इस मौत के मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

घटना की जानकारी सबसे पहले 25 नवंबर को खरसिया स्टेशन मास्टर ने जीआरपी रायगढ़ को दी, जिसमें मिडिल लाइन में एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना दी गई थी. 

खबर मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया.

घटना के शुरुआती समय में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. 

हालांकि, पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान उनकी पहचान रामलाल गबेल के रूप में सुनिश्चित हुई, जिसके बाद परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई. जीआरपी ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बुजुर्ग किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचे थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo- बस्तर ओलंपिक जगदलपुर और लोहंडीगुड़ा का दबदबा
छत्तीसगढ़

बस्तर ओलंपिक 2026: रोमांचक मुकाबलों में दिखी ग्रामीण प्रतिभाओं की दमखम

28 मिनट पहले

रामगोपाल अग्रवााल- कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज

52 मिनट पहले

दीपक टंडन-बरखा टंडन को 28 नवंबर तक जेल
छत्तीसगढ़

रायपुर ठगी कांड: कस्टमर डायरियों ने खोले बड़े राज, टंडन दंपती को 28 नवंबर तक जेल

एक घंटा पहले

 दो इनामी माओवादियों का छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़

ओडिशा स्टेट कमेटी के 13 लाख के दो इनामी माओवादियों का छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण

एक घंटा पहले

बस्तर में 39.77 लाख नकद, हथियार और विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़

बस्तर: जमीन में दबे 39.77 लाख रुपये और भारी विस्फोटक बरामद, दो इनामी माओवादियों का आत्मसमर्पण

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट- कनेक्शन के बाद भी सर्विस वायर की सुरक्षा बिजली विभाग की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

करंट से 18 वर्षीय युवक की मौत पर छत्तीसगढ़ HC ने बरकरार रखा 15.21 लाख रुपये का मुआवजा

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP