छत्तीसगढ़ में हर माह ऑनलाइन ठगी के 37 मामले
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में साल 2019 से लेकर 2025 तक ऑनलाईन ठगी के 3128 मामलें दर्ज हुये हैं. जबकि डिजिटल अरेस्ट के 31 मामलें दर्ज किये गये हैं.
इस तरह से छत्तीसगढ़ में हर साल ऑनलाईन ठगी के 446 मामलें दर्ज हुये है.
यदि इसका हर माह का औसत निकाला जाये तो पिछले 7 सालों में हर माह औसतन 37 ऑनलाईन ठगी के मामले हुये हैं याने हर माह औसतन 37 छत्तीसगढ़ी ऑानलाईन ठगों द्वारा ठगे जाते हैं.
इस तरह से छत्तीसगढ़ में तकरीबन रोज ऑनलाईन ठगी के मामले होते हैं. यह आंकड़ा उनका है जिसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है. वास्तविक आंकड़ा इससे ज्यादा का हो सकता है.
यह ठगी 306 करोड़ 61 लाख रुपयों की हुई है. इनमें से 85 करोड़ 60 लाख रुपयों की राशि होल्ड कराई गई है तथा 1776 ठगों को गिरफ्तार किया गया है.
वर्तमान में जनवरी 2026 तक उस राशि में से 11 करोड़ 20 लाख 72 हजार 133 रुपये वापस कराये गये हैं. अभी तक 10 बैंक कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया जा चुका है.