शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, अप्रैल में थमेगी रेल की रफ्तार

C

CG Khabar

19 मार्च 2026, 03:43 PM 3 मिनट में पढ़ें 13

रेलवे
रेलवे

बिलासपुर । संवादाता: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अधीन गोंदिया रेलवे स्टेशन पर आगामी अप्रैल माह में बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण का बड़ा कार्य शुरू होने जा रहा है. गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नए बैलेस्टिक ट्रैक के निर्माण के लिए रेलवे ने 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है. 


यह कार्य 5 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगा. इस विकास कार्य के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित होगा, जिससे छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक अपग्रेडेशन का यह कार्य भविष्य में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन और गति को बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. हालांकि, इस दौरान शालीमार, लोकमान्य तिलक टर्मिनल और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. 


पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के बंद होने से उन स्थानीय व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों पर भी गहरा असर पड़ेगा जो छोटे स्टेशनों के बीच दैनिक यात्रा करते हैं. कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की उपलब्धता की जांच अवश्य कर लें.


ये ट्रेनें रहेगी रद्द


* 5 से 25 अप्रैल 68815 बल्लारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.


* 5 से 25 अप्रैल 68816 गोंदिया-बल्लारशाह मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.


* 5 से 25 अप्रैल 78805 गोंदिया-कटंगी डेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.


* 5 से 25 अप्रैल 78806 कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.


* 4 से 24 अप्रैल तक 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


* 6 से 26 अप्रैल तक 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


* 5 से 25 अप्रैल तक 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


* 7 से 27 अप्रैल तक 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


* 2, 4, 6-9, 11, 13-16, 18, 20-22 अप्रैल को 12410 हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


* 4, 6, 8-11, 13, 15-18, 20, 22-24 अप्रैल को 12409 रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


* 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20, 21 अप्रैल को 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


* 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, 23 अप्रैल को 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


* 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14-16, 18, 19, 21-23 अप्रैल को 12807 विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.


* 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23-25 अप्रैल को 12808 हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

20 घंटे पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

एक दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

एक दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

2 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

2 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP