शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

हाथी के दांत, भालू-तेंदूए की खाल के साथ 5 गिरफ़्तार

C

CG Khabar

29 दिस. 2024, 09:03 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

हाथी के दांत, भालू-तेंदूए की खाल के साथ 5 गिरफ़्तार

अंबिकापुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में वन विभाग ने शिकारियों से हाथी के दो दांत, दो तेंदूए की खाल और एक भालू की खाल बरामद की है.


पुलिस ने इस मामले में दो शिकारियों समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है.

सूत्रों के अनुसार वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और छत्तीसगढ़ वन विभाग को इस बात की जानकारी मिली थी कि शिकारियों का एक दल हाथी दांत और खाल बेचने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद वन विभाग ने एक टीम गठित की.

शुक्रवार की सुबह से ही यह टीम शिकारियों के पीछे लगी हुई थी. इसके बाद टीम ने बलरामपुर ज़िले के वाड्रफनगर इलाके में इन शिकारियों से वन्यजीवों की खाल बरामद की.

इन शिकारियों की निशानदेही पर दूसरे आरोपियों को भी पकड़ा गया.

आरंभिक तौर पर दो शिकारियों को पकड़ा गया था. इसके बाद पूछताछ में इन्होंने अन्य साथियों की जानकारी दी. इनकी निशानदेही पर ही तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP