शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

माड़ में मुठभेड़, 4 माओवादी मारे गए, 1 जवान की भी मौत

C

CG Khabar

05 जन. 2025, 01:15 PM 1 मिनट में पढ़ें 13

माड़ में मुठभेड़, 4 माओवादी मारे गए, 1 जवान की भी मौत

दंतेवाड़ा | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित नारायणपुर में पुलिस ने 4 माओवादियों को एक मुठभेड़ में मारने का दावा किया है. इस मुठभेड़ में डीआरजी के एक जवान सन्नू कारम की भी मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार अभी भी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है. मारे जाने वाले माओवादियों की संख्या बढ़ने से पुलिस ने इंकार नहीं किया है.

विज्ञापन

पुलिस ने जानकारी दी कि शुक्रवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त टीम अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी. शनिवार शाम माड़ क्षेत्र में माओवादियों से फोर्स का सामना हुआ. देर रात तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही.

रविवार की सुबह एक बार फिर दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई. इस मुठभेड़ में अब तक पुलिस ने तार माओवादियों के शव और ऑटोमेटिक हथियार बरामद करने का दावा किया है.

ज़िले के पुलिस कप्तान गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से तलाशी के दौरान एके-47, एसएलआर जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद किए गए है. मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए है. अभी भी मुठभेड़ हो रही है. जब तक फोर्स वापसी नहीं करती है कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

10 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

10 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

11 घंटे पहले

Chhattisgarh Tourism Board- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी रियासतों के शाही वैभव को एक छत के नीचे पिरोने 'रियासत वीथिका' की तैयारी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP