शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 3 की मौत, 14 घायल

C

CG Khabar

04 जन. 2025, 11:29 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 3 की मौत, 14 घायल

उज्जैन | डेस्कः मध्यप्रदेश के उज्जैन में मंगलवार की सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 14 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से पांच की स्थिति गंभीर है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पिकअप में 24 लोग सवार थे.

पुलिस के मुताबिक घटना महिदपुर तहसील के डेलची-बरखेड़ी गांव की है.

विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार सुबह पिकअप में सवार होकर सभी मजदूर महिदपुर तहसील से मटर तोड़ने के लिए रतलाम जा रहे थे.

इसी दौरान डेचकी-बरखेड़ी के पास चालक पिकअप पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क से नीचे ऊतरकर वाहन पलट गई.

हादसे में कुछ मजदूर वाहन के नीचे दब गए थे. हादसे के तुरंत बाद पास के ग्रामीण और राहगीरों ने बचाव कार्य में सहयोग किया.

लेकिन पिकअप में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी.

जब तक जेसीबी पहुंची काफी देर हो चुकी थी और कंचन बाई (45), जसोदाबाई (35) और 15 वर्षीय बाला राम की मौत हो चुकी थी.

वहीं माया बाई, रेखा बाई, पायल बाई और रंभा बाई गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसके अलावा मंजूबाई, हेमाबाई, साजनबाई, लक्ष्मीबाई, डालीबाई, रेखाबाई, ललिताबाई, रम्भाबाई, कमलाबाई, उमरावबाई, सुगनबाई और रुक्माबाई भी घायल हुए हैं.

उन्हें महिदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

तस्वीरः सांकेतिक

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

3 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

4 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

9 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

16 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

16 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP