शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की 67 फीसदी बच्चे एनीमिया की शिकार

C

CG Khabar

07 दिस. 2024, 12:32 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ की 67 फीसदी बच्चे एनीमिया की शिकार

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ में 6 महीने से 5 साल तक के 67.2 फ़ीसदी बच्चे एनीमिया के शिकार हैं. पूरे देश में बच्चों में एनीमिया के मामले में छत्तीसगढ़ 13वें नंबर पर है.

यही हाल महिलाओं का है. संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह तथ्य सामने आया.

एनीमिया एक रक्त विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या या हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है. इससे शरीर को ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पाती.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 15 से 49 साल की 51.8 फीसदी गर्भवती महिलाओं में एनीमिया है.

यहां तक कि राज्य में 15 से 49 वर्ष की 60.8 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं. पूरे देश में महिलाओं में एनीमिया के मामले में छत्तीसगढ़ 11वें नंबर पर है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP