शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कार की टक्कर से 5 कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत

C

CG Khabar

29 दिस. 2024, 08:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

कार की टक्कर से 5 कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत

कांकेर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने दो बाइक में सवार पांच लोगों को रौंद दिया है. हादसे में बाइक सवार पांचों छात्र-छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई. पांचों कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स थे. जिसमें दो छात्राएं और तीन छात्र हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के खंड़ी नदी के पास की है.

विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार को दो बाइक में सवार होकर कॉलेज के पांच छात्र-छात्राएं जा रहे थे.

उसी दौरान खंड़ी नदी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया.

ठोकर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों में सवार पांचों लोग काफी दूर तक फेंका गए.

हादसे में पांचों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

मृतकों में चौगेल की रहने वाली छात्रा कामती कावड़े (21 साल) और संबलपुर की रहने वाली प्रियंका निषाद (21 साल) है.

वहीं तीन छात्रों में एक संबलपुर का रहने वाला था. वहीं 2 मानपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है.

बताया गया कि घटना के बाद स्कार्पियो चालक भाग रहा था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. वह बीजापुर का रहने वाला है.

कार की टक्कर से महिला की मौत

इसी तरह एक अन्य घटना में कांकेर के अन्नपूर्णा पारा में एक महिला की मौत हो गई है.

महिला को कार चालक ने टक्कर मार दी थी. टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया है.

महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

41 मिनट पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

53 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

एक घंटा पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

एक घंटा पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP