गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में हिरण का शिकार, 5 गिरफ्तार

C

CG Khabar

25 दिस. 2024, 12:13 PM 2 मिनट में पढ़ें 23

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में हिरण का शिकार, 5 गिरफ्तार

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में हिरण का शिकार कर पिकनिक मना रहे पांच आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है.

वहीं पांच-सात लोग अभी भी फरार हैं. सभी आरोपी कोटमसर गांव के रहने वाले हैं. उनके पास से 20 किलो मांस जब्त किया गया है.

विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक सारसी दुग्गा ने कहा है कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा. जंगली जानवरों का शिकार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है. हिरण का शिकार करने पर कम से कम 3 साल जेल और 50 हजार का अर्थदंड की सजा है.

वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के कोटमसर के जंगल में कुछ लोगों ने हिरण का शिकार किया है.

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम छापे मार कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास पहुंची.

अधिकारियों को देखकर 5-7 आरोपी भाग गए, वहीं पांच आरोपियों को दबोच लिया गया.

आरोपियों ने हिरण को मारकर मांस को टूकड़ों में काट कर सब्जी बनाकर खाने की तैयारी में थे.

वन विभाग की टीम पकड़े गए आरोपियों से फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

दरअसल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर एक हिरण पार्क बनाया गया है. जिसमें घायल हिरण या अन्य घायल जानवर रखते हैं.

जब वह पूरी तरह ठीक हो जाता है उसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाता है.

माना जा रहा है कि पार्क से बाहर छोड़े गए हिरण का शिकार ग्रामीणों ने किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

2 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

2 घंटे पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

3 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP