सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जैकी पंडित US में हिरासत में

C

CG Khabar

14 अक्टू. 2025, 05:07 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

अमित शर्मा उर्फ जैकी पंडित
अमित शर्मा उर्फ जैकी पंडित

जयपुर । डेस्क: कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग के लिए काम कर रहे सक्रिय गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैकी पंडित को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है. यह कार्रवाई सीबीआई इंटरपोल ब्रांच के अनुरोध पर अमेरिकी एजेंसियों द्वारा की गई है.


राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध एवं एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स - AGTF) दिनेश एमएन ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जैकी, एक कुख्यात अपराधी है, जो कई विदेशी स्थानों से रोहित गोदारा गैंग के लिए काम कर रहा था. वह जबरन वसूली (extortion) और अन्य अवैध तरीकों से गिरोह के लिए धन जुटाने और उस धन को भारत में गैंग के सदस्यों को भेजने में शामिल था.

विज्ञापन


एडीजीपी ने आगे बताया कि जैकी पंडित भारत से भागे हुए गैंग के सदस्यों के लिए विभिन्न देशों में आश्रय, ठिकाने और पैसा भी उपलब्ध करा रहा था.


जैकी पंडित की आपराधिक गतिविधियों पर AGTF और CBI उसकी शुरुआत से ही नज़र रख रहे थे. हालांकि, उप महानिरीक्षक-सीआईडी (सीबी) दीपक भार्गव के निर्देश पर उसके खिलाफ अभियान तेज किया गया. AGTF टीम को सूचना मिली थी कि जैकी हाल ही में दुबई, स्पेन और कुछ अन्य देशों से होते हुए अमेरिका पहुंचा है.


इसी सूचना के आधार पर, सीबीआई इंटरपोल ब्रांच ने जैकी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस के माध्यम से कार्रवाई के लिए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क किया. 


एडीजीपी दिनेश ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया है, और अब AGTF और सीबीआई उसे भारत प्रत्यर्पित (deport) करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP