सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

राहुल गांधी ने प्रहलाद जोशी को बताया 'बलात्कारियों का रक्षक'

C

CG Khabar

28 जुल. 2026, 05:09 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी पर करारा हमला बोलते हुए उन्हें 'बलात्कारियों का रक्षक' करार दिया. संसद परिसर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा निशाना साधा और कहा कि देश के करोड़ों युवाओं और छात्राओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच ऐसे व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बनाना बेहद हैरान करने वाला फैसला है. 


उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री अपनी कैबिनेट में से किसी भी अन्य सहयोगी को यह जिम्मेदारी दे सकते थे, लेकिन उन्होंने एक ऐसे नेता को चुना जो गंभीर अपराधों के दोषियों का बचाव करता है.

विज्ञापन


यह विवाद बिल्किस बानो मामले के दोषियों की समय पूर्व रिहाई से जुड़े प्रहलाद जोशी के एक पुराने बयान को लेकर गरमाया है. 


इस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी लोकसभा में अपनी बात रखी, जिससे सदन में भारी हंगामा हुआ. 


सत्ता पक्ष ने उनसे उनके बयानों को सत्यापित करने की मांग की, जिस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वे वीडियो साक्ष्यों के आधार पर अपनी बात को पूरी तरह प्रमाणित करेंगी. गौरतलब है कि गुजरात दंगों के दौरान हुए इस जघन्य अपराध के दोषियों की रिहाई को वर्ष 2024 में उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP